चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में प्रवासी श्रमिकों की कैरियर काउंसलिंग कराने एवं हेल्प डेस्क स्थापित कराने के निर्देश दिए। कहा कि दूसरे राज्यों से जिले में प्रवासी श्रमिकों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी व राहुल गुप्ता ने कहा कि शहर में कैंप लगाकर जो बाहर से प्रवासी आकर ठेलिया आदि लगा रहे हैं। उन्हें इस योजना से लाभान्वित कराया जाए। वहीं दूसरी ओर 16 से 22 जुलाई तक भू जल सप्ताह आयोजन के संबंध में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि पानी का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। जिसे बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से लगातार यह भूजल सप्ताह मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि लघु सिंचाई विभाग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यों को कराएंगे। मेरी छत मेरा पानी के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य में तेजी लाई जाए।