फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले प्रवासी मजदूरों को करा रहे भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़/खोही। क्षेत्र के मुर्का गांव के प्रधान बुध नारायण मिश्रा जिले के सीमा में आने वाले प्रवासी मजदूरो को भोजन के पैकट बांटने का कार्य कर रहे है। प्रधान ने बताया कि उनका गांव जिले की सीमा में पड़ता है। प्रयागराज जिले से बड़ी संख्या में प्रवासी आते है। जिनको भोजन खिलाया जा रहा है। रामनगर क्षेत्र में नौजवान भारत सभा की तरफ से रामनगर, देवीपुर, लालता रोड आदि स्थानों पर प्रवासी मजदूरों को भोजन खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसमें रवि सुरेश, इंद्रल संजय सुनील राहुल सूरज ने सहयोग किया। परिक्रमा मार्ग में ठेकेदार अरविंद्र मिश्रा के सहयोग से बंदरों को फल का वितरण किया गया। राकेश केसरवानी, अश्वनी अवस्थी ने भी सहयोग किया। उप्र-मप्र के चित्रकूट, मझगवां जनपद के हजारों प्रवासी लौट रहे हैं। इस दौरान स्वयंसेवी संस्थाएं बढ़चढ़ कर भोजन, पानी मुहैया कराने में जुटी हैं। दीनदयाल शोध संस्थान के विभिन्न प्रकल्पों एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ राष्ट्र सेविका समिति ने पिछले दो हफ्तों से अनवरत भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क एवं साबुन का वितरण किया जा रहा है।
मोस्ट युवा जागृति संस्थान के संस्थापक कैलाश बौद्ध ने तहसील राजापुर के आश्रय स्थलों व अन्य डियूटी में लगे राजस्व विभाग के कोरोना वारियर्स को एक सैकडा सेनेटाइजर तहसीलदार प्रमेश कुमार श्रीवास्तव को सौपा है। इसके पूर्व भी सामुदायिक किचने, मास्क, सेनेटाइजर वितरण आदि सामाजसेवा के कार्य किए हैं। व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व मेें सीता रसोई के माध्ययम से लगातार वार्ड में जाकर जरूरतमंदो ंको भोजन बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें