चित्रकूट/मऊ/राजापुर/मानिकपुर/रामनगर। जिले के छह लाख 78 हजार 512 मतदाताओं ने सोमवार को 331 प्रधान, 431 बीडीसी,17 जिला पंचायत सदस्य और 1045 ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 6 हजार 669 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद कर दिया है। कई स्थानों पर छिटपुट वारदात के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। शाम पंाच बजे तक 55.93 प्रतिशत मतदान हुआ। कोरेाना काल में जिस तरह का भय पहले से व्याप्त था उसका कुल मतदान प्रतिशत में असर तो दिखा लेकिन बूथों में सुबह से कडी धूप के बीच जिस तरह मतदाताओं की लाइन लगी उससे कोरोना का डर दरकिनार दिखा। दस्यु प्रभावित क्षेत्रों के अलावा संवेदनशील बूथों पर अधिकारियों के वाहन दिन भर दौडते रहे। इस मतदान में महिलाओं की खासी भागीदारी रही। ब्लाकवार मतदान की स्थिति में मऊ और सदर ब्लाक के मतदाता हर बार आगे रहे जबकि पहाड़ी व रामनगर में हर दौर में चौथे व पांचवे नंबर की होड रही। चुनाव प्रेक्षक बृजकिशोर, आईजी के सत्यनारायण के अलावा डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, एसपी अंकित मित्तल व सीडीओ अमित आसेरी की टीम अलग अलग चुनाव क्षेत्र में मतदान का जायजा लेती रही।
जिले में पहाड़ी ब्लाक के बसहर गांव के पोलिंग बूथ में मतपत्र में बीडीसी प्रत्याशी का चुनाव चिंह न होने की सूचना पर सुबह से साढे 11 बजे तक मतदान बंद रहा। उच्चाधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला फिर शुरु हुआ मतदान। राजापुर के रगौली गांव के एक बूथ पर कुछ मतदाताओं ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया जिससे लगभग 20 मिनट तक मतदान रूका रहा। पहाडी के नहरा गांव में में लंबी लाइन में मौजूद मतदाताओं ने कर्मचारियों पर जानबूझकर धीमा मतदान कराने के आरोप लगाकर हंगामा काटा। 15 मिनट तक बाधित हुआ मतदान। रेहुंटिया प्रधान पद के प्रत्याशी की बीमारी से मौत हो गई जिससे गांव में शोक व्याप्त रहा।आईजी ने भरतकूप कोल्औहा गांव में एक युवक को नारेबाजी करते हुए पुलिस से पकडवाया। भारतपुर गांव प्राथमिक विद्यालय के एक पोलिंग बूथ नंबर 82 पर वोटर लिस्ट न पहुंचने से मतदान सुबह दस बजे के बाद शुरु हो पाया।
डीएम व एसपी ने भौंरी, खंडेहा, अमचुरनेरूआ, मारकुंडी, बहिलपुरवा, मऊ व रैपुरा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में जाकर मतदान की स्थिति देखी। अधिकारी से लेकर कर्मचारी हर जगह कोरेाना को लेकर भयभीत रहे और सभी से कोविड गाइड लाइन का पालन करने को समझाते रहे लेकिन मतदान का उत्साह ऐसा था कि लाइन में खडे मतदाताओं को दो गज दूरी का वाक्य भूला रहा। इतना जरूर रहा कि ज्यादातर मतदाता मास्क का प्रयोग करते दिखे।
धीरे धीरे मतदान ने पकड़ी गति
चित्रकूट/मऊ/राजापुर/मानिकपुर/रामनगर। जिले के पांच ब्लाक के लिए हो रहे पंचायत चुनाव में सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान के दौरान हर दो घंटे में जो मतदान का आंकडा सामने आया उसमें मऊ व सदर ब्लाक के मतदाता ज्यादा उत्साहित दिखे।हलांकि सुबह 9 बजे तक मऊ ब्लाक में सबसे ज्यादा 10.78 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि मानिकपुर में 10.23 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 11 बजे मऊ की बढत बनी रही 22 प्रतिशत मतदान तो मानिकपुर दूसरे नंबर पर 21.82 प्रतिशत मतदान के साथ रहा। इसके बाद सदर ब्लाक कर्वी चित्रकूट ने बढत ली और दोपहर एक बजे तक कुल 32.33 प्रतिशत मतदान कर दूसरे नंबर पर आ गया जबकि मऊ 34.50 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर बना रहा। तीन बजे तक रामनगर ने बाजी मारी और 52.08 प्रतिशत तक पहुंच गया जबकि सदर ब्लाक में 48 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे सदर ब्लाक आगे निकला और 59.67 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि मऊ में 57.64 प्रतिशत रहा।
चित्रकूट के रामनगर ब्लाक क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय रामनगर के बूथ में मतदान के बाद मतपत्र बै?- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट के दस्यु प्रभावित शीतलपुर तरौंहा गांव में मतदान का दिखा उत्साह- पहली बार मतदान करने आरत- फोटो : CHITRAKUTT
- चित्रकूट के संवेदनशील मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के ऐंचवारा गांव के प्राथमिक विद्यालय में मतदान क?- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट के राजापुर तहसील क्षेत्र में नांदिन कुर्मियान गांव के पास तेज धूप की परवाह किए बगैर उत्- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट के मऊ ब्लाक क्षेत्र में अहिरी गांव के पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए लाइन में खडे मतदात- फोटो : CHITRAKUTT