बरगढ़। प्रतापगढ़ जिले में क्रशर मशीन में काम करने वाले पांच मजदूर पैदल ही रेलवे लाइन के सहारे प्रतापगढ़ शहर से से चित्रकूट जिले के बरगढ़ कस्बे पहुंचे। जहां से वह अपने घर मप्र क्षेत्र के जिले अनूपपुर व सीधी जिले जाने की जुगाड़ में लगे रहे। दोनो जिले यहां से लगभग 350 किमी दूर है। जिनको बरगढ़ के व्यापारियों ने भोजन की व्यवस्था कर पुलिस की सहायता से रीवा जिले तक पहुंचाया गया।
रविवार को मध्यप्रदेश के अनूपपुर शहर के निवासी मुनाजिम, सीधी जिले के मन्नू व राजू, शहडोल जिले के छोटू व लवलेश प्रतापगढ़ जिले में क्रशर में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन होने के बाद वहां खाने की व्यवस्था नहीं थी। मजबू्री में वह घर जाने के लिए निकल पड़े। रेलवे पटरी से होते हुए 350 किलोमीटर का सफर तय कर लिया। वह दो दिन तक भूखे रहे। रविवार को बरगढ़ स्टेशन पहुंचे मजदूरों ने बताया कि यहां से उन्हें 80 किलोमीटर और दूर जाना है। बरगढ़ कस्बा मप्र सीमा से लगता है जिससे उन्हें आशा है कि कोई न कोई साधन अवश्य मिल जाएगा। स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें भोजन खिलाया। इसके बाद प्रशासनिकअधिकारियों की मदद से वाहन के माध्यम से मध्य प्रदेश के रीवा जिले तक पहुंचाया गया।