फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक की चपेट में आने से प्रधान के भतीजे की मौत

Mon, 08 Sep 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-3- परिचय-सुभाष-फाइल फोटो- परिजन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना अन्तर्गत कस्बा पहाड़ी में शनिवार की देर शाम को ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए एंबुलेंस से लेकर सीएचसी गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। युवक ग्राम प्रधान का भतीजा था।
विज्ञापन

पहाड़ी बुजुर्ग निवासी अवधलाल ने बताया कि उसका बेटा सुभाष (25) शनिवार की शाम को पांच बजे कस्बा स्थित मां मुलिया पेट्रोल पंप राजापुर रोड गया था। वहां देर शाम को पैदल घर की ओर आ रहा था। तभी नांदिन मोड़ के पास राजापुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे सुभाष घायल हो गया।
एंबुलेंस से परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात 12 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया। चालक भाग गया है।
विज्ञापन

मृतक सुभाष के चाचा रामनरेश वर्मा ग्राम प्रधान हैं। उसके तीन भाई विनय, विजय, मनी हैं। थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो परिजन घायल को लेकर अस्पताल जा चुके थे। चालक ट्रक खड़ा कर भाग गया था। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें