फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: प्रधान समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी(चित्रकूट)। घर में घुसकर हमला करने के मामले में ग्राम प्रधान और उसके भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा पुत्र इंद्रजीत ने बताया कि वह मंगलवार रात को हनुमान मंदिर दर्शन करने गया हुआ था।
विज्ञापन

तभी उसके घर से चीखने की आवाज आई, उसने घर के अंदर जाकर देखा कि ग्राम प्रधान श्लोक कुमार, उनके भाई अनूप व सोनू उसके पुत्र विजय को मार रहे थे। बेटे को बचाने की कोशिश में हमलावरों ने उसे भी लाठियों से पीटा।
बेटे को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए और जाते समय घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। पीडित ने रैपुरा थाने में घटना की जानकारी दी, फिर भी पुलिस नहीं आई। इस पर छोटे बेटे धीरज ने एसपी को फोन से घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रधान श्लोक कुमार ने बताया कि उनके खिलाफ गांवदारी के चलते फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वह मारपीट में नहीं थे। शिकायतकर्ता पक्ष ने ही उनके गांव वालों पर हमला किया था। उन पर लगे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें