फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पति से विवाद पर प्रधान ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के भारतपुर गांव में रुपये के लेनदेन में पति से विवाद होने पर प्रधान ने जहर खा लिया। पता चलने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी ने आरोप लगाया कि पिता ने जहर खिलाया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गुलपतिया (37) के पति बलराम ने बताया कि सोमवार की सुबह उसने पत्नी से खर्च के लिए कुछ रुपये देने के लिए कहा। पत्नी ने मना कर दिया। इस पर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने गांव में छिड़काव के लिए रखी मच्छर मारने की दवा पी ली। हालत खराब होने पर पता चला तो उसे जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्रधान की एक पुत्री और एक पुत्र हैं। बेटी धनावती ने बताया कि पिता मां से रुपयों की मांग कर रहा था। इस बात को लेकर विवाद हुआ था। पिता ने मां को जहर खिला दिया है। इसके बाद मामले की जानकारी थाने में दी गई है। इस संबंध में भरतकूप थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि पति शराब के नशे में धुत रहता है। इससे पत्नी और परिवार के लोग परेशान रहते हैं। किसी ने जहर नहीं खिलाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें