फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार पेड़ से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत गुंता बांध के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। कार का एयरबैग खुलने से कार सवार सभी पांच लोग बच गए। दो को मामूली चोट आई है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रविवार की शाम को बरगढ़ कस्बे से कर्वी की ओर आ रही कार जैसे ही हाइवे के रैपुरा थाना अंतर्गत गुंता बांध के मोड़ पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ा और कार सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। इसी बीच कार का एयरबैग खुल गया। इससे सभी की जान बच गई।
थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि कार सवार कर्वी कालूपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र द्वारिका व पुरानी बाजार निवासी राजेश श्रीवास्तव पुत्र दिनेश मामूली रूप से घायल हुए। इसके अलावा खोही गांव के रज्जू प्रजापति पुत्र राजाराम, भरतकूप के गोंडा गांव के गिरधारी पुत्र श्रीपाल शनिवार की शाम को बाइक से गिरकर घायल हुए। दोनों हेलमेट लगाए थे। बांदा के ओरन के कुल्लूखेड़ा के चुनबाद व नारायणपुर गांव के रज्जू पुत्र गोविन्द बेडीपुलिया मोड पर टेंपो से गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में चिकित्सा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें