फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार व बेरोजगारी भत्ता दिलाने को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार व बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

दस सूत्री समस्याओं का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर। रोजगार व बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर समर्थ किसान पार्टी के नेताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजापुर राहुल कश्यप विश्वकर्मा को सौंपा है।
विज्ञापन

बुधवार को पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि युवा रोजगार गारंटी योजना लागू करने, बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने, भर्तियों एवं रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति प्रक्त्रिस्या शुरू करने, बेरोजगार युवाओं द्वारा रोजगार के लिए कर्ज को माफ करने, बेरोजगार युवाओं को सरकारी गारंटी पर पांच लाख रुपये तक का कर्ज शून्य ब्याज दर पर प्रदान करने, बंद औद्योगिक इकाइयों को चालू करने, शिक्षामित्रों को नियमित करने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को लॉकडाउन की अवधि का समुचित मानदेय प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर प्रेम चंद्र केसरवानी, ज्ञान सिंह, भूपेंद्र सिंह, आशाराम यादव, केशव सिंह, सुशील तिवारी, सोनू सिंह, अकील अहमद, मुन्नू निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें