चित्रकूट। क्रिसमस डे पर प्रभु यीशु का जन्म दिन शहर के बेथेल चर्च सहित मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर गिदुरहा में बने चर्च में रात को मनाया गया। रात को घड़ी में बारह बजते ही चर्च की घंटियां बज उठीं। हर तरफ यीशु के जन्मदिन की बधाई देकर आतिशबाजी की गई। जिसमें ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च में एकत्रित होकर खुशियां मनाई। सांता क्लाज की वेशभूषा में बच्चों के घर पहुंचकर संता क्लाज ने टॉफी बिस्कुट व अन्य उपहार बांटे। स्कूलों में भी यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कई स्कूलों में बच्चों ने संता क्लाज की वेषभूषा में भक्तिगीत गाए। अन्य बच्चों के साथ मिलकर नृत्य किया।
क्रिसमस डे पर भगवान यीशु का जन्म दिन धूमधाम से शहर के बेथेल चर्च सहित मानिकपुर के रानीपुर गिदुरहा चर्च में मनाया गया। जिसमें जन्म होने पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यीशु के संदेश पढ़कर सुनाया गया। जिसमें बेथेल चर्च के पोस्टर रूबिन मसीह ने कहा कि यीशा मसीह का जन्म दिन पापियों का अंत करने के लिए हुआ था। आइए सभी मिलकर विश्व में शांति बनाए रखने के लिए प्रार्थना करें। पोस्टर रूबिन ने बताया कि क्रिस्मस डे पर बेथेल चर्च में कई कार्यक्रम बुधवार को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। जिसमें संगीत कार्यक्रम के साथ ही यीशु मसीह के जीवन पर आधारित नाटक व गीत गाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में जिले के सभी ईसाई समुदाय के साथ ही अन्य समुदाय के लोग शामिल होंगे।