फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सुधरेगी बिजली व्यवस्था, उपकेंद्रों व 366 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी

Tue, 05 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में जल्द बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। विद्युत विभाग ने इसके लिए एक कार्ययोजना तैयार की है, जिसे शासन की मंजूरी का इंतजार है। इस योजना के तहत तीन उपकेंद्रों और 366 ग्रामीण ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन




गर्मी की शुरुआत के साथ ही चित्रकूट में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ जाती है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त होता है और पेयजल आपूर्ति भी बाधित होती है। बढ़ती आबादी के कारण ये शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार हैं। शासन से अनुमति मिलते ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और तारों की मरम्मत प्राथमिकता से की जाएगी। वर्ष 2026-27 में विभाग ने 888 कामों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।



योजना का विवरण



योजना के तहत गंगाजी सड़क, भरतकूप और परिक्रमा मार्ग स्थित उपकेंद्रों की क्षमता पांच एमबीए से बढ़ाकर दस एमबीए की जाएगी। कर्वी तहसील के गांवों में 153 ट्रांसफार्मरों और राजापुर तहसील क्षेत्र में 213 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 100 एमबीए क्षमता वाले 22 ट्रांसफार्मरों को 250 एमबीए में उन्नत किया जाएगा। एक 250 एमबीए ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ेगी और गांवों को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइनें भी दुरुस्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें