फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 63 घंटे बाद आयी बिजली, लो-वोल्टेज और फॉल्ट ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
फोटो 20 सीकेटीपी-31- आंधी से पोल ऊपर गिरे पेड़ को हटाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
फोटो 20 सीकेटीपी-31- आंधी से पोल ऊपर गिरे पेड़ को हटाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन


फोटो 20 सीकेटीपी-32-फीडर को चेक करते बिजली कर्मी। संवाद


- उमस, पेयजल संकट व मच्छरों के बीच तीन दिन बेहाल रहे लोग
- कई गांवों में अब भी आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी

राजापुर (चित्रकूट)। लगातार 63 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के बाद शनिवार सुबह राजापुर कस्बे व आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि यह राहत ज्यादा देर की नहीं थी। आपूर्ति शुरू होने के बाद भी कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और तकनीकी फॉल्ट के कारण बिजली का आना-जाना जारी रहा, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानियां पूरी तरह खत्म नहीं हो सकीं।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार चार घंटे बिजली मिलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद फिर बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गई। बार-बार ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। लगातार 63 घंटे बिजली गुल रहने से कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन प्रभावित रहा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। रातभर लोग मच्छरों के प्रकोप और गर्मी से परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ी। बिजली संकट का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा। अधिकांश घरों में सबमर्सिबल पंप बंद रहने से पानी की किल्लत पैदा हो गई। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा, जबकि कई परिवारों ने जनरेटर और वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया। वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों और छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के अनुसार कस्बे में आपूर्ति बहाल होने के बाद भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सामान्य करने का काम जारी है। अवर अभियंता दारा सिंह ने बताया कि अर्जुनपुर, भभेट, प्रसिद्धपुर, रम्पुरिया, सालिकपुर, चनहट, पटना खालसा, नोनार और बक्टा गांवों की क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने के लिए टीमों को लगाया गया है। वहीं सरधुवा और भदेहदू उपकेंद्र क्षेत्र के अवर अभियंता निसार अहमद ने बताया कि लामियारी और खोपा गांव की विद्युत लाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सहायक अभियंता ध्रुव कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर 12:30 बजे से पावर हाउस को नियमित रूप से 33 केवी विद्युत आपूर्ति मिल रही है। शेष फॉल्ट को दूर करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

फोटो 20 सीकेटीपी-31- आंधी से पोल ऊपर गिरे पेड़ को हटाते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें