यातायात माह के तहत शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज महिला महाविद्यालय में सुरक्षित ड्राइविंग विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में पूनम सिंह को पहला पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी है।
जरूरत है कि वे दूसरे लोगों को इसके बारे में बताएं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद्र सरोज ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि यातायात नियमों का पालन करें।
यातायात प्रभारी शिवमूरत यादव ने छात्राओं को यातायात नियमों और संकेतों के बारे में बताया। बाद में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने वक्तव्यों से यातायात के बारे में विचार रखे।
इसमें पूनम सिंह को पहला, अंजली द्विवेदी को दूसरा और अर्चना को तीसरा स्थान मिला। इन सभी प्रतिभागियों को यातायात माह के समापन दिवस पर प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सहयोगी संस्था इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के अध्यक्ष केशव शिवहरे भी मौजूद रहे।
उधर, टीआई शिवमूरत यादव ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान 38 वाहनों का चालान किया गया। चार वाहन सीज किए गए और 13 वाहनों से 38 हजार रुपये वसूले गए। चेकिंग के दौरान जगदेव सिंह, शकील अहमद, जमाल खां आदि मौजूद रहे।