फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति ने भुलाई दोस्ती

Sat, 07 Nov 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो जिगरी दोस्तों के चुनाव मैदान में आमने सामने आने का साक्षी रहा है वार्ड नंबर चार हन्ना बिनैका। जिला पंचायत सदस्य रहे शिवशंकर सिंह और अर्जुन सिंह ने इस महिला आरक्षित वार्ड से अपनी-अपनी धर्मपत्नियों को चुनाव मैदान में उतारा।
विज्ञापन


पर दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा। यहां से फूलन देवी को जीत मिली और उन्होंने शिवशंकर की पत्नी प्रेमा देवी को 62 मत के मामूली अंतर से हरा दिया। प्रेमा देवी भाजपा समर्थित प्रत्याशी थीं। अर्जुन सिंह की पत्नी गौरा देवी तीसरे स्थान पर रहीं।


हन्ना बिनैका वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या  33782 थी। यहां कुल 22301 मतदाताओं ने वोट डाले और इनमें से 1694 अवैध पाए गए। विजयी प्रत्याशी फूलन को जहां 2172 मत मिले वहीं प्रेमा देवी को 2110 । 
विज्ञापन


फूलन को वैध मतों का 10.54 फीसदी हिस्सा मिला तो प्रेमा देवी को 10.24 फीसदी। यहां से कुल 36 प्रत्याशी मैदान में थे। विजयी प्रत्याशी के अलावा प्रेमा देवी और गौरा देवी ही प्राप्त मतों के प्रतिशत में दहाई तक पहुंचीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें