चित्रकूट। दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने चित्रकूट में कहा कि फिल्म तांडव को लेकर दंगा करने वालों को कड़ा संदेश दिया गया है। वैसे फिल्म की यूनिट ने कड़े विरोध के बाद माफी मांगी है। वैसे भी देश में किसी को भी हिंदूधर्म से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं है।
लव जिहाद को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। देश विरोधी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाएगा। मंगलवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आश्रम पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी भी राष्ट्र विरोधी काम को सरकार माफ नहीं करेगी।