फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में लटका मिला फालोअर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
फोटो- 27- पुलिस लाइन में फालोवर की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
पुलिस लाइन में फ ॉलोअर का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह स्थित पुलिस लाइन में तैनात फ ॉलोअर भूपत (27) पुत्र शिवमंगल निवासी मलवारा थाना राजापुर का शव शनिवार को पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
पुलिस लाइन के अधिकारियों को जानकारी हुई तो शव को नीचे उतारा गया। घटना से एसपी अंकित मित्तल को अवगत कराया। एसपी ने एएसपी बलवंत चौधरी, नगर क्षेत्राधिकारी रजनीश यादव व कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह को भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजा। भाई गौलाल ने बताया कि वह राजापुर थाना में चौकीदार पद पर तैनात है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के साथ पुलिस लाइन पहुंचा।
जहां शव न मिलने के चलते पोस्टमार्टम हाउस गए। आरोप है कि भाई के पीठ व गले में गंभीर चोट के निशान हैं। बताया कि दिवाली पर घर गया था। रुपये देकर वापस आया।
गुरुवार को बहन से फ ोन पर बताया था कि देव दीपावली पर वह घर आएगा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ।
रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज कराया जाएगा। पांच बहन, तीन भाईयों में मृतक तीसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। इस संबंध में एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें