फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाहन से घायल की अस्पताल में मौत

Thu, 09 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
पु‌ल‌िस वाहन
विज्ञापन
हाईवे पर पुलिस वाहन से टक्कर लगने पर घायल टेपों चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली के वाहन व अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

  
 बुधवार की देर रात को कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव के पास हाईवे किनारे टेपों खड़ी कर शारदा प्रसाद (28) पुत्र मौजीलाल उर्फ अंधू निवासी अकबरपुर भरतकूप किसी से बात कर रहा था। इस दौरान भरतकूप क्षेत्र से आए पुलिस वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया था। इससे नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम भी लगाया था। गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

इस मामले में मृतक के भाई विवेक कुमार ने अज्ञात चालक व पुलिस वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। सूचना पर सीओ सिटी राजेश तिवारी कोतवाल सत्यपाल सिंह, शिवरामपुर चौकी प्रभारी सुजीत कु मार व भरतकूप चौकी प्रभारी मनीष जाट ने अस्पताल जाकर मृतक के परिजनों को कार्यवाई का भरोसा दिया। मृतक की पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें