फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घुसकर बाबा नातियों को पीटा, छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रंजिश में चलते पांच युवकों ने पड़ोसियों के घर घुसकर लाठी डंडों से बाबा नातियों की पिटाई की। एक युवक के गले में पड़ी सोने की जंजीर व नगदी छीन ली। शिकायत पर पुलिस ने जबरन समझौता करा दिया। पीड़ितों ने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली कर्वी क्षेत्र ग्राम खरौंध के मजरा बड़ातीर के अजयदेव पुत्र राममिलन ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि शुक्रवार की रात रंजिश के चलते गांव के चार-पांच लोग घर में जबरन घुसने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। जेब में पड़े तीन हजार रुपये, गले से चांदी की जंजीर छीन ली और सामान को तोड़ने लगे। शोरगुल सुन बाबा रामसिया जैसे ही बाहर आए, सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया हैं। भाई राजेश व उमेश को भी मारापीटा है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय डरा धमकाकर सुलहनामा लिखा लिया है। पीड़ित अजयदेव ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें