चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत रानीपुर भट्ट गांव में एक विधवा ने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेता पुलिस से मिलकर उसे अपना प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने दे रहे हैं। इसका विरोध कर शिकायत करने पर पुलिस उल्टे उसे जेल भेजने की धमकी दे रही है। पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में महिला ने न्याय की मांग की है।
रानीपुर भट्ट निवासी जगदेइया ने बताया कि उसका पुस्तैनी घर गिर गया है। जिस पर अब प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के बाद उसे बना रही है। इस जमीन पर कुछ भाजपा नेता कब्जा करने की नीयत से बनाये जा रहे पिलर को तोड़ दिया। विरोध करने पर गाली गलौज कर रहे है। आरोप लगाया कि इस कार्य में सीतापुर पुलिस भी साथ दे रही है। इस संबंध में सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का पहले का बना मकान सड़क से सटे होने पर अतिक्रमण में था। अब नया निर्माण हो रहा है तो उसे अतिक्रमण वाली जगह छोड़ने को कहा गया है। इस भूमि के पास ही भाजपा नेता की भूमि है लेकिन किसी नेता ने उनसे महिला के खिलाफ जबरदस्ती करने को नहीं कहा है। अतिक्रमण स्थल छोड़कर निर्माण कराने को कहा गया है ताकि आवागमन प्रभावित न हो कोई कब्जा नहीं कर रहा है।