फोटो-10- मारकुंडी थाने में प्रभारी से जानकारी मांगते एसपी अंकित मित्तल
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट) में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शनिवार को मारकुंडी में निरीक्षण के दौरान अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जानकारी मांगी। इस पर मौजूद प्रभारी समेत सभी कोई जवाब नहीं दे पाया।
इस पर एसपी ने नाराजगी जताई और कहा कि कानून व्यवस्था को दुुरूस्त रखने का काम गंभीरता से करें। उन्होंने थाने में सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कंप्यूटर कक्ष, अभिलेखों के रखरखाव, आपराधिक रजिस्टरों को देखा।
एसपी ने थाना परिसर में पौधरोपण के अलावा सभी सिपाहियों को ड्यूटी में लापरवाही न करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान ग्रामीणों को जागरूक भी करें। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र, पीआरओ वीरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।