फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलिस जवान को दी सलामी, एसपी ने शव को दिया कंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस लाइन में बुधवार की दोपहर को मृत सिपाही वीरेंद्र यादव के पार्थिव शरीर को पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उसके शव को एसपी व अपर एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने कंधा देकर वाहन में रखाया। शव को उसके गांव भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड स्थित गणेश गेस्ट हाउस में गाजीपुर जिले के करनाडा निवासी सिपाही वींरेंद्र यादव शव फं दे पर लटकता मंगलवार को मिला था। जिसके शव का दूसरे दिन बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में शव को रख कर पुलिस अधिकरियोंं व पुलिस के जवानों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक सलामी दी।
पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने मृतक सिपाही के शव को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ नगर हर्ष पांडेय, सीओ राज कमल, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें