चित्रकूट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन स्थित महिला कल्याण केंद्र में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम टीम वर्ग में दिव्यांशी पुत्री सूर्य प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान, आराध्या पुत्री पंकज सिंह द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार टीम द्वितीय वर्ग में प्रीति पुत्री अशोक ने प्रथम स्थान, आरस अली पुत्र नसीम अहमद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले बच्चों को शील्ड प्रदान की गयी। वामा सारथी का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा व जागरुकता के कार्यक्त्रस्मों के जरिए संपूर्ण विकास में सहभागी बनाना है। संवाद