फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धर्मांतरण कराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, किताबें और साहित्य बरामद

Sun, 12 Oct 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के धुनुवा गांव में शनिवार दोपहर पुलिस ने धर्मांतरण कराने की सूचना पर एक घर में छापा मारा। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले, जबकि सात लोगों को मौके से पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चार ग्रामीणों को छोड़ दिया , लेकिन तीन आरोपियों के खिलाफ रुपये का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का मामला दर्ज किया है। मौके से कई कॉपियां और ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य बरामद हुआ है।
विज्ञापन


बजरंग दल के जिला सह संयोजक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी मिली थी कि धुनुवा गांव में धर्मांतरण का कार्य चल रहा है। इस सूचना पर वह विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और थाना रैपुरा को इसकी जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद शुक्ला पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और भारत कुमार के घर में छापा मारा। पुलिस को देखते ही कई लोग वहां से भाग निकले। टीम ने सात लोगों को पकड़कर पूछताछ की। इसमें चार ग्रामीण थे, जो वहां आए थे।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि धुनुवा निवासी भारत कुमार, रामविशाल और हटवा गांव निवासी महेश उन्हें रुपये का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शिवेंद्र सिंह की तहरीर पर भारत कुमार, रामविशाल और महेश के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महेश फरार है, जबकि अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से मिले धर्म-संबंधी साहित्य की जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट में
मऊ क्षेत्र में पहले भी उजागर हो चुका धर्मांतरण प्रकरण
मऊ तहसील में एक माह पूर्व भी दो गांवों में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। पुलिस ने अहिरी गांव में एक घर में छापा मारकर कई ग्रामीणों को पकड़ा था। इस दौरान ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य और किताबें बरामद हुई थीं। जांच में रुपये की लालच देकर धर्मांतरण कराने की पुष्टि होने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें