फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का विवाद, सास-बहू को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना अंतर्गत बंबुरी गांव में बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने सास-बहू को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में थाना पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बंबुरी गांव में सोमवार की शाम को बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों का आपस में विवाद हो गया। इसको लेकर दो परिवार के सदस्यों के बीच विवाद होने लगा। देखते-देखते कुछ देर में एक परिवार के सदस्य कुल्हाड़ी व लाठी लेकर आ गए।
विज्ञापन

और पड़ोसी चंद्रावती पत्नी स्व शिवपाल व उसकी बहू निर्मला पत्नी दिलीप को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। दोनों महिलाओं के सिर में गंभीर चोट लगी है। मामले को लेकर चंद्रावती के पुत्र कोमल कुमार ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कमलेश पुत्र सूरज पाल अखिलेश, हेम नारायण पुत्रगण कमलेश सहित पत्नी सुशीला के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। उधर, कमलेश कुमार का कहना है कि उनके परिवार के सदस्यों को भी पीटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें