फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहनों को लूटते समय हुई थी हत्या

विज्ञापन
फोटो-3- दबोचा गया हत्यारोपी सुधीर द्विवेदी। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव में रिटायर्ड सैनिक की बेटी की निर्मम हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को किया। हत्या महिला के मंगलसूत्र को छीनने को लेकर हुई थी। हत्यारोपी महिला के ही गांव का निवासी है। उसके पास से चांदी की पायल बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि 31 दिसंबर को थाना क्षेत्र के ग्राम खपटिहा के हरिशचन्द्र मिश्रा पुत्र राजकुमार की पुत्री अन्तिमा देवी का शव इन्द्र कुमार के सरसों के खेत में पड़ा मिला था।
कुछ सबूतों के आधार पर गांव के ही सुधीर द्विवेदी पुत्र संतदास को गांव के ही तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया। उसने स्वीकार किया है कि घटना के दिन वह शाम को अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा। तभी गहने पहने हुए अन्तिमा देवी शौचक्रिया के लिये जाती दिखाई दी। गहनों के लालच में नियत खराब हो गई और गाय हांकने का बहाना लेकर पीछा किया। जैसे ही अन्तिमा देवी इन्द्रकुमार के सरसों के खेत पहुंची तो पीछे से पकड़ कर मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया पर अन्तिमा ने दांतों से काट लिया।
विज्ञापन

तब गुस्से में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पर मंगलसूत्र सरसों के खेत में कहीं खो गया था। मृतका के पैरों से पायल निकाल कर मौके से भाग गया था। इन पायलों को पतनिया वाली रोड पर सरपतहा मोड के पास नहर के किनारे बबूल के पेड़ के पास झाड़ी में छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पायलों को बरामद किया गया है। मृतका के माता-पिता ने पायलों की शिनाख्त की। घटना के पंाच दिन बाद प्रभारी निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी ने टीम के साथ हत्यारोपी सुधीर द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम मे निरीक्षक अपराध ब्रजेश कुमार यादव, एसएसआई गोपाल चन्द्र कनौजिया, एसआई मेवालाल मौर्या, आरक्षी शिवम मिश्रा, आरक्षी सतीश कुमार, आरक्षी चालक राजकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें