फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलिस ने सात अंतर्राज्जीय चोरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। सीतापुर चौकी पुलिस ने अंतरराज्यीय सात चोरों को रैनबसेरे के पास से पकड़ा है। इनके पास से ताला तोड़ने के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद हुई हैं। सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सीतापुर चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर से जानकारी मिली कि रैनबसेरे के पास संदिग्ध व्यक्ति चोरी करने की साजिश रच रहे हैं। इस पर मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में महाराष्ट्र के नंटूबार जिला थाना नवाबपुर गांव बताना निवासी मुन्ना नायडू, वेंकटेश नायडू, राहुल नायडू, विजय नायडू, श्रवण नायडू, मुरली व कमाशा नायडू शामिल हैं। आरोपियों के पास से पेंचकस, प्लास सहित अन्य सामग्री बरामद हुई हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें