फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरिया जंगल में तमंचा बनाते युवक को पकड़ा

Mon, 23 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सरैंया/चित्रकूट।
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
सरैंया/चित्रकूट।
विज्ञापन

पुलिस ने रैपुरा थानाक्षेत्र के गौरिया जंगल में तमंचा बनाते समय एक युवक को पकड़ लिया। मौके से चार तमंचे व उपकरण बरामद हुए। वहीं, पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया। एक अन्य अभियान में पुलिस ने वाहन चेकिंग कर 37 वाहनों से साढ़ेे छह हजार रुपये समन शुल्क वसूला।
      थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया कि गौरिया जंगल में असलहे बनाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने छापेमारी की तो मौके से तमंचा बनाने के उपकरण, हथौड़ी, पंखी के अलावा एक पूर्ण निर्मित और तीन अधबने तमंचे बरामद हुए। एक कारतूस भी मिला। इस संदर्भ में पुलिस ने एक युवक धाता फतेहपुर निवासी विकेश पुत्र मुन्ना कोटार्य को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार युवक के दो अन्य साथी इस दौरान फरार हो गए। उधर, मानिकपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि कन्नो पुत्र कल्लू निवासी आर्यनगर को गिदुरहा गांव के पास से पांच लीटर शराब के साथ धर दबोचा। पूरे जिले में वाहन चेकिंग के दौरान 37 वाहनों से छह हजार आठ सौ रुपये समन शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 44 लोगाें पर कसा शिकंजा
चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने आपराधिक व्यक्तियों के खिलाफ भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि 32 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है। मारकुंडी थानाध्यक्ष रामआसरे सिंह ने बताया कि 12 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट लगाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें