चित्रकूट। कोतवाली पुलिस ने चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह सब टप्पेबाजी करते थे। इनके गैंग के एक दर्जन सदस्यों की अभी तलाश चल रही है। यह सब बाइक की डिग्गी से रुपये निकाल भागने में माहिर थे।
एसआई सुरेश कुमार ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बना रहे तीन शातिरों को बाइक सुपर स्पलेंडर के साथ गिरफ्तार किया है। नाम, पता पूछने पर रिंकू बरवार निवासी माथेपुर छोटी खरहरी थाना बजीरगंज, फ ौजदार बरवार निवासी दुल्हापुर थाना धानेपुर, रामविलास पुत्र प्रहलाद निवासी रमगढ़वा जनपद गोंडा बताया है। पुलिस के अनुसार इनके कब्जे से 44 हजार 300 रुपये एवं चोरी करने के उपकरण तीन लोहे की सुम्मी, विभिन्न प्रकार की चाभियों के गुच्छे इत्यादि बरामद हुए है। पूछताछ में बताया दो दिसंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा से एक व्यक्ति के 2 लाख 60 हजार रुपये चुराया था। 25 नवंबर को सीतापुर से महिला के छह हजार रुपये छीना है। 29 अक्टूबर को कस्बा पहाड़ी के इलाहाबाद बैंक के पास गाड़ी की डिग्गी तोड़कर एक लाख रुपये निकाले थे।
चकरेही चौराहे से बाइक की डिग्गी से एक लाख व जेवरात, कौशल विकास केन्द्र के पास से एक स्कूटर की डिग्गी से 60 हजार चुराए हैं। 23 दिसंबर को जनपद बांदा के अतर्रा कस्बे से एक चार पहिया वाहन, पैसे चोरी किया है। चोरों ने बताया कि 14 साथी और भी थे जो भाग गये है। सभी कमरा किराये से लेकर रहते थे। मकान मालिक एवं आसपास के लोगों से कपड़ा बिक्री करने का कार्य करना बताया था। जबकि मुख्य कार्य बैंक के आसपास, बाजारों में गाड़ियों की डिग्गी को तोड़कर या खोलकर रुपये, जेवरात चोरी करते थे।