चित्रकूट। यूपी एमपी बार्डर पर बदमाशों की चहलकदमी की जानकारी पर मप्र पुलिस सक्रिय हुई है। खासकर अनुसूइया व धारकुंडी के जंगल में मंगलवार को पुलिस टीम पहुंची। लगभग चार घंटे तक तलाश के बाद पुलिस खाली हाथ लौटी।
विज्ञापन
सतना एसपी हंसराज सिंह ने बताया कि चित्रकूट क्षेत्र के आसपास बदमाशों के मूवमेंट की जानकारी के बाद चित्रकूट मप्र, धारकुंडी पुलिस टीम से तलाश कराई गई है। जंगल क्षेत्र में बदमाशों के होने की संभावना पर वहां भी खोजबीन की गई है। फिलहाल किसी तरह की कोई वारदात की सूचना नहीं है। हर थाना क्षेत्र की पुलिस का अलर्ट किया गया है।