फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बालू घाट पर पोकलैंड चालक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के गडौली गांव के नदी घाट किनारे से बालूू खनन को लेकर ग्रामीणों का खनन कर रहे पोकलैंड चालक से विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना उनके खेतों से रास्ता बनाया जा रहा है और मशीन से निर्धारित स्थल के अलावा अन्य स्थलों पर भी खनन किया जा रहा है। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। जिसमें पोकलैंड चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने दस नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गडौली घाट पर पोकलैंड से निर्धारित स्थल के अलावा अन्य स्थान पर बालू खनन की जानकारी पर ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि नदी में पोकलैंड मशीन न चलाएं और उनके खेतोें से मशीन न निकाली जाए। इसी बात को लेकर ग्रामीणों का पोकलैंड चालक से विवाद हो गया। ग्रामीणों ने चालक चंपारण (झारखंड) निवासी शक्ति सिंह की पिटाई कर दी। यह देखते ही घाट पर बालू खनन कर रहे कर्मचारी व मजदूर भाग निकले। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे तो आरोपी भाग चुके थे।
घाट के ठेकेदार अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंचे। मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक की तहरीर पर गांव के मुसुवा उर्फ समीर, पवन, जयकिशोर, कल्लू, सुधीर, चुनकुवा, माधव, संतोष, शंकरदयाल व विनय समेत कई अज्ञात के खिलाफ खनन के काम में अड़ंगा डालने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें