फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछारपुरवा अव्वल

Sat, 14 Mar 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता शनिवार को पटेल उत्सव भवन में संपन्न हुई। इसमें जिले के सात पीएमश्री विद्यालयों के 400 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछारपुरवा अव्वल रहा। कसहाई विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। बरुआ को तीसरा स्थान मिला। लोधौरा विद्यालय ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले खंड शिक्षाधिकारी शशांक शेखर शुक्ला ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि ये आयोजन छात्र-छात्राओं के शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। साथ ही, ये मानसिक विकास में भी सहायक हैं। इन प्रतियोगिताओं से उनमें अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। विशिष्ट अतिथि शंकर यादव ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की खेल प्रतिभाएं निखरती हैं। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी लाल शुक्ला ने किया। कार्यक्रम संयोजक जिला समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह और जिला समन्वयक निपुण मणिकांत उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्या सागर, प्रधान कमला देवी और नरेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे। अनुदेशक श्याम सुंदर यादव, श्रीकेशन सिंह, रामयश, अजय सिंह, चरणसिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें