फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास की किश्त के भटक रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। दो साल पहले स्वीकृत हुए प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किश्त पाने के लिए पात्र तीन माह से विभाग के चक्कर लगा रहा है। पात्र का आरेाप है कि विभाग के एक कर्मचारी ने उससे किश्त जल्द दिलाने के नाम पर रिश्वत भी ली है। पूरे मामले में डूडा अधिकारी ने कहा कि आवास के सत्यापन की रिपोर्ट नहीं आई है। लॉकडाउन के चलते मामले में देरी हो रही है। रिश्वत मामले में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

मानिकपुर के महावीर नगर निवासी मो. फारूख पुत्र बु़द्धि ने बताया कि उसका डूडा विभाग से आवास स्वीकृत हुआ है। जिसकी दो किश्त मिल चुकी है। इसी आधार पर उसने अपना आवास भी बनवा लिया है। अब तीन माह से तीसरी किश्त न मिलने से उसका निर्माण अधूरा है।
आए दिन आंधी बारिश होने से वहां पडा मैटरियल भी खराब हो रहा है। मो. फारूख ने आरोप लगाया कि तीसरी किश्त के लिए उसे विभाग के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत की है लेकिन विभागीय अधिकारी इसका समाधान नहीं करा रहे हैं। आरोप यह भी लगाया कि विभाग के एक कर्मचारी ने उसे तीसरी किश्त दिलाने के नाम पर रिश्वत भी ली है। जिसका उसके पास सबूत है।
विज्ञापन

इस मामले में डूडा अधिकारी वर्तिका सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कई काम अधूरे पड़े हैं। इस आवास की तीसरी किश्त इसीलिए रूकी है। आवास निर्माण के सत्यापन की रिपोर्ट भी नहीं मिली है। रिश्वत वाले मामले में दोनों को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें