फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, गंगा शपथ कार्यक्रम आयोजित

Mon, 22 Sep 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रानीपुर टाइगर रिजर्व व जिला गंगा समिति के सहयोग से डा. भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज बरवारा में गंगा शपथ एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लोगों ने नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विकास पथ सेवा संस्थान प्रमुख डा प्रभाकर सिंह ने कहा कि नदियां सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय धरोहर हैं। इन्हें निर्मल और स्वच्छ बनाए रखना सभी का दायित्व है। यदि लोग कूड़ा-कचरा नदियों में डालना बंद करें और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें तो मंदाकिनी जैसी नदियां फिर से स्वच्छ और सुंदर हो सकती हैं, उन्होंने जन सहभागिता को इस लक्ष्य की कुंजी बताया।

इस मौके पर गोपाल कृष्ण गुप्ता, रामप्रकाश, धीरेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार, महिमा यादव, शिखा देवी, ममता, रामलखन, श्याम बाबू, अनिल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें