फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खिलाड़ियों ने हॉकी में प्रतिभा दिखाई

Tue, 27 Jun 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्टेडियम में सोमवार को स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ, गोरखपुर व सैफई में कक्षा छह में प्रवेश लेने वाले खिलाड़ियों का प्रारंभिक ट्रायल जारी रहा। रविवार से शुरु हुए ट्रायल में सोमवार को 15 खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने हॉकी में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षक देवी प्रसाद, सविता वर्मा, राकेश यादव, राजेश सोनकर ने ट्रायल में खिलाड़ियों का परीक्षण किया। फिजिकल टेस्ट 100 मीटर, 800 मीटर, शटल रन, मेडिसिन बाॅल थ्रो, स्टैडिंग ब्रांड जंप में उनकी क्षमता को देखा गया। खिलाड़ियों ने महोबा, बांदा, चित्रकूट से आगर टाइल्स में प्रतिभाग किया। इस मौके पर अंगद सिंह, फिरोज, श्याम सुंदर यादव द्वारा खेल विशेषज्ञों का सहयोग किया गया।
इसके पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार द्वारा खिलाडिय़ों को ट्रायल के संबंध में जानकारी दी। स्पोर्ट्स कालेज में मिल रही सुविधाओं व वहां से प्रदेश व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के बाद सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें