फोटो 30 सीकेटीपी-4- परिचय-स्टेडियम में हॉकी किट के साथ एसडीएम पूजा साहू व खिलाड़ी । संवाद
- फोटो : पीपी कमैचा के कसईपुर में स्थित पानी की टंकी।
चित्रकूट। शहर के स्टेडियम में मिशन शक्ति फेज 0.5 के अंतर्गत जनपद की समस्त महिला पीआरडी जवानों एवं महिला मंगल दलों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। स्टेडियम में हॉकी खेलने वाले खिलाड़ियों को एसडीएम पूजा साहू ने किट देकर हौसला बढ़ाया । जिला पुलिस ने भी कॉलेज व डिग्री कालेज में जाकर छात्राओं को जागरूक किया।
प्रशिक्षण में ट्रेनर / आत्मरक्षा प्रशिक्षक श्रीकेशन ने महिला पीआरडी जवानों/ महिला मंगल दलों को आकस्मिक परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए छोटे-छोटे हुनर अभ्यास के माध्यम से बताए गए। उन्हें विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम ने कई कॉलेज व डिग्री कॉलेज में जाकर छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। जननी से जन शक्ति एवं मिशन शक्ति केन्द्र के तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन व अपराधों पर त्वरित कार्रवाई आदि विषयों पर जानकारी दी।
इसके अलावा स्टेडियम में एसडीएम ने हॉकी टीम के बालक-बालिका वर्ग की टीम को किट प्रदान की। इससे खिलाड़ियों में उत्साह दिखा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद सोनकर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उदय भान एवं अखंड प्रताप यादव तथा कनिष्ठ सहायक सिद्धार्थ निगम, प्रेमशंकर शुक्ला, श्यामसुंदर आदि मौजूद रहे।
फोटो 30 सीकेटीपी-4- परिचय-स्टेडियम में हॉकी किट के साथ एसडीएम पूजा साहू व खिलाड़ी । संवाद- फोटो : पीपी कमैचा के कसईपुर में स्थित पानी की टंकी।