चित्रकूट में जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ होली खेलते होरियारे ।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ,मानिकपुर, बरगढ़, राजापुर, पहाड़ी, भरतकूप (चित्रकूट)। जिले में गुरुवार को दूसरे दिन भी रंग बरसता रहा। अबीर-गुलाल के बादल उड़ने के साथ जमकर पिचकारियां चलीं। होरियारों के दल होली के गीतों पर थिरकते रहे । जगह-जगह हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता का होली की मस्ती में डूबे लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
बुधवार को जिले के लोग होली के रंग में डूबे रहे। जगह-जगह होली खेले रघुवीरा अवध मा होली खेले रघुवीरा और रंग बरसे भीगे चुनरवाली आदि मशहूर होली गीतों पर युवक मस्ती से थिरकते रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी के आवास पर सुबह से शाम तक अबीर गुलाल से होली हुई। ठंडाई और भांग दौर भी चला।
सदर विधायक वीरसिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, पूर्व अध्यक्ष शिवश्ंाकर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान, राकेश श्रीवास, सविता पाठक, विद्यासागर यादव, ब्लाक प्रमुख चंद्रकिशोर पटेल, रमेश चंद्र पटेल, बलवीर सिंह व सीताराम सिंह आदि मौजूद रहे। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र और बसपा विधायक चंद्रभान सिंह पटेल के आवास पर भी होली मनाई गई।
श्री रावतपुरा सरकार आश्रम, श्रृंगारवन में रविशंकर महाराज के सानिध्य में होली का त्योहार मनाया गया। मध्य प्रदेश विधानसभा के उपसभापति और अमरपाटन के विधायक राजेन्द्र सिंह और संस्थान की सीईओ अमिता सक्सेना मौजूद रहीं। इस अवसर पर भजन गायक कौशल तिवारी ने होली गीतों से लोगों को मस्ती में डूबो दिया। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों ने महराज जी के साथ होली खेली। इस दौरान ब्रजमंडल का दृश्य उपस्थित हो गया।