फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव पर जिलेभर में किया गया पौधरोपण

Sun, 02 Jul 2017 10:57 PM IST
महोबा
विज्ञापन
villo tree
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। जिलेभर में रविवार को जगह जगह पौधरोपण किया गया। सुबह से ही अधिकारी पौधरोपण के लिए पहुंच गए। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने पौधरोपण किया। वहीं कीरत सागर में वन विभाग के अधिकारियाें ने पौध रोपित किए।

वन महोत्सव का आगाज होने के बाद से जिले भर में पौध रोपित किए जा रहे हैं। वन विभाग ने ग्राम पंचायतों को गांव गांव में पौध रोपित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं बीएसए ने स्कूलों में पौध रोपित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते जिले भर में पौध रोपण कार्यक्रम चल रहा है। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद से वन विभाग पौध रोपण में जुटा हुआ है। रविवार को वन क्षेत्राधिकारी जेडी सिंह ने कीरत सागर में टीम के साथ पहुंचकर वृक्ष रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कुलपहाड़ के अलावा बेलाताल और अजनर में भी वन विभाग ने पौध रोपित किए। इसी तरह पनवाड़ी क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी पनवाड़ी ने पौधरोपण किया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी ने कहा वनों से पर्यावरण साफ सुथरा रहता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ साथ उनकी रक्षा करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें