फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम वन गमन वाटिका में होगा वृक्षारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सिद्धपुर वन ब्लॉक में पौधरोपण की तैयारियों को लेकर जायजा लिया। स्मृति वन, औषधि वाटिका, रामायण वाटिका समेत राम वन गमन स्थल पर आकर्षक फूलों की क्यारी भी तैयार की जा रही है। इन स्थलों का भी डीएम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि आगामी वर्षा काल में माह जुलाई में पौधरोपण कार्यक्त्रस्म वृक्षारोपण जन आंदोलन 2021 के अंतर्गत रामायण कालीन वनस्पतियों का रोपण वृहद स्तर पर जनपद में किया जाएगा। पौधरोपण के लिए चयनित रामायण कालीन 30 वृक्षों का सामान वनस्पतिक नाम है। जिसमें आम, अशोक, कल्पवृक्ष, बरगद, महुआ, कटहल, असन, कदम्ब, अर्जुन, छितवन, जामुन, अनार, बेल, खैर, पलाश, बहेड़ा, पीपल, आंवला, नीम, शीशम, बांस, बेर, कचनार, चिलबिल, सेमल, कनेर, सिरस, अमलतास, बड़हल है।
आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों का करें निस्तारण
मानिकपुर। उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने तहसील सभागार में राजस्व कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की है। उन्होेंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व एवं विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने लेखपाल कानूनगो व कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र का प्रतिदिन निस्तारण करें। जनता दर्शन, आईजीआरएस, कन्या सुमंगला योजना, पारिवारिक लाभ, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन व हैसियत प्रमाण पत्र का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करें। बैठक में तहसीलदार मानिकपुर राजेश कुमार सहित कानूनगो, लेखपाल व राजस्व कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें