फोटो-10- पौधरोपण की तैयारी करते वनकर्मी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में प्रदेश के आठ वन प्रभागों के माध्यम से 240 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप कर एक दिन में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की तैयारी वन विभाग कर रहा है। इसमें चित्रकूट के अलावा बाराबंकी, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, मेरठ, बांदा एवं गौतमबुद्ध नगर शामिल है।
जनपद के कपुरी वन ब्लॉक के एक हेक्टेयर क्षेत्र का चयन किया है। मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। 15 टीमों ने एक घंटे से कम समय में 360 पौधों का रोपण किया। विटनेस के तौर पर ग्रामोदय विवि के बॉटनी शाखा के प्रो डॉ रवींद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम बुंदेलखंड जोन के मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस दौरान रैपुरा, कर्वी, मानिकपुर, बरगढ़ एवं मारकुंडी रेंज के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। वन विभाग के एसडीओ आरके दीक्षित ने बताया कि 28 जुलाई को जिले में वृहद कार्यक्रम होगा।