फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 112 कर्मियों को आवंटित किए पिस्टल

विज्ञापन
pistal bante - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। जिसमें आवश्यक सुधार के निर्देश दिए हैं। यूपी 112 टीम के प्रभारियों को पिस्टल आंवटित की गई। इसके पूर्व पिस्टल पाने वाले निरीक्षक व उपनिरीक्षकों से इसके चलाने का अभ्यास भी कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने यूपी 112 के प्रभारी आरके सिंह को निर्देशित किया कि नारी मिशन शक्ति एवं सवेरा एप से संबंधित पंफलेट एसपी ऑफिस, अपर एसपी ऑफिस, सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालय, थाना, चौकियों को वितरण किये जाये।
प्रतिसार निरीक्षक से कहा कि अगली आरटीसी आने से पहले बैरक की वायरिंग ठीक कराएं। बैरक में अलमारी, पेंटिंग आदि सामग्री रखने के लिए स्टूल बनाया जायें। सीपीसी कैंटीन के निरीक्षण में एक्सपायरी होने वाले सामान को वापस किया जाए। नाश्ता कैंटीन में जूस के लिए मशीन लगाएं। खराब आटा चक्की को ठीक कराया जाये। आइसोलेशन वार्ड एवं क्वारन्टाईन सेंटर को देखा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन उदयवीर, नगर शीतला प्रसाद पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें