चित्रकूट। क्षेत्र के पहाड़ी बुजुर्ग में नमामि गंगे पेयजल योजना की टूटी पाइप लाइन की मरम्मत कर दी गई है जिससे जलापूर्ति बहाल हो गई है।
बरेठी तिराहा के पास पाइप लाइन फटने से जलभराव हुआ था जिससे दो दर्जन दुकानों व घरों में पानी भर गया था और आवागमन बाधित हुआ। शिकायत के बाद विभाग ने पाइप लाइन दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल की। एडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि 10,568 मीटर प्रस्तावित पाइपलाइन में से 10,404 मीटर बिछाई जा चुकी है।
1,415 लक्षित घरों में से 1,088 को नल कनेक्शन दिए गए हैं। प्रभावित 3,460 मीटर सड़क में से 3,000 मीटर का पुनर्स्थापन पूरा हो गया है, शेष 460 मीटर मरम्मत के अंतिम चरण में है।
पाइपलाइन के रिसाव, अवरोध और प्रचालन का कार्य प्रगति पर है। सभी अवशेष कार्य 15 अक्तूबर 2026 तक पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे हर घर को शुद्ध पेयजल मिलेगा। (संवाद)