फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई पिकअप, मालिक की मौत

Mon, 13 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
हाइवे पर अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में मुर्गी पालन का व्यवसाय करने वाले पिकअप मालिक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


 मध्य प्रदेश रींवा के जनेह पटहट निवासी राजकुमार सिंह (35) पुत्र रामसिंह गांव में मुर्गी पालक का व्यवसाय करते थे। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को वह निजी पिकअप से चूजे लेकर बेचने के लिए बांदा, बबेरू की गए थे। देर रात को लौटते समय जैसे ही वह सुदिनपुर मोड़ के पास पहुंचे तो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्हें पिकअप से अंदर फंसा देखा।

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। पुलिस ने घायल राजकुमार को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेब में मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी गई। सोमवार को मृतक की पत्नी रंजना और अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बताया कि राज किशोर अकेले ही अपनी गाड़ी से अक्सर चूजे बेचने जाता था। हादसे की सूचना पर परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें