अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को शिक्षा एवं रोजगार नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रजनीश कुमार मिश्र को सौंपा।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षा में लागू की जाने वाली सपुस्तक परीक्षा प्रणाली को रोके जाने, सभी विश्वविद्यालयों में प्रवेश की समस्याओं का समाधान करने, उच्च शैक्षिक संस्थानों में हो रही अव्यवस्थाओं को रोके जाने आदि मांगों को पूरा करने की बात कही।
मुख्यालय के पटेल तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें अर्पित, शक्ति सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, ललितेंद्र, राजीव, छोटेलाल आदि मौजदू रहे। इसके अलावा मऊ, मानिकपुर, राजापुर, शिवरामपुर, पहाड़ी और सीतापुर में भी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की शिक्षा एवं रोजगार नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।