फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सड़क किनारे खड़े पेट्रोल पंप कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के बरहट गांव के पास सड़क किनारे खड़े पेट्रोल पंप कर्मचारी को तेज रफ्तार से आए ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, घटनास्थल से भाग रहे चालक को ट्रक समेत पुलिस ने पकड़ लिया है।
अहिरा गांव निवासी गउलाल सिंह (42) प्रतिदिन की तरह पेट्रोल पंप में ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच किसी काम से गउलाल सड़क पार करने के लिए बाहर आया। सड़क किनारे खड़े होकर वह वाहनों के निकलने का इंतजार कर रहा था तभी प्रयागराज की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना की जानकारी होते ही सांसद आरके पटेल के पुत्र सुनील सिंह अपने वाहन से घायल कर्मचारी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह पेट्रोल पंप पर कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके एक पुत्र, एक पुत्री, पत्नी कुंती देवी है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें