फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गुप्त गोदावरी, कामदगिरि पर्वत जियो पार्क में हो शामिल

Wed, 21 Feb 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी का कामदगिरि पर्वत और गुप्त गोदावरी जियो पार्क बन सकता है। यूनेस्को के जियो पार्क के विशेषज्ञ व कई शिक्षकों ने चित्रकूट क्षेत्र में कई संभावनाएं बताई हैं। इससे क्षेत्र में रोजगार, स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

जिले के सेवायोजन अधिकारी डॉ. पीपीसी शर्मा ने बताया कि जिले में सर्वेक्षण कर रही यूनेस्को टीम के प्रमुख व जियो पार्क विशेषज्ञ डॉ. सतीश त्रिपाठी व सदस्य डीएसएन कालेज उन्नाव के प्रो. अनिल साहू ने कई जगह जाकर जांच पड़ताल की है। टीम के विशेषज्ञों ने बताया कि कामदगिरि पर्वत में बरहा के हनुमान मंदिर के निकट बुंदेलखंड ग्रेनाइट का विंध्य चट्टानों के साथ संपर्क प्राप्त हुआ है जो कि मध्य भारत की चट्टानों की भौगोलिक धुरी है। जिले में रामशैया मार्ग पर ग्रेनाइट चट्टान में अवक्षेपण हुआ है जो कि अन्य कहीं नही मिलता। गुप्त गोदावरी घुलन शील गुफा का ऐसा अनूठा विश्व स्तरीय उदाहरण जिसमें सतह पर नदी के रूप में जल का प्रवाह है। सरकार इसे जियो पार्क में शामिल कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें