फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा

Sat, 07 Nov 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
07 सीकेटीपी-10-भंडारे में प्रसाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली मेले के दूसरे दिन शनिवार को धर्मनगरी पूरी तरह राममय नजर आई। मंदाकिनी के रामघाट से लेकर कामदगिरि परिक्रमा मार्ग तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी के रामघाट, आरोग्यधाम और भरत घाट पर स्नान किया। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। घरों से लाए दीये को जलाकर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी तट पर दीपदान किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
रामघाट के मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की ओर भव्य विद्युत सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते घाटों का नजारा देखकर श्रद्धालु अभिभूत नजर आए। जगह-जगह आयोजित रामलीला के मंचन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

वहीं, नौ स्थानों पर बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने मेले में पहुंचे लोगों का मनोरंजन किया। विभिन्न स्थानों पर लगे भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दर्शन, पूजन और परिक्रमा के बाद श्रद्धालु कुछ देर विश्राम कर अपने घरों को रवाना होते रहे।

07 सीकेटीपी-10-भंडारे में प्रसाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

07 सीकेटीपी-10-भंडारे में प्रसाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

07 सीकेटीपी-10-भंडारे में प्रसाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

07 सीकेटीपी-10-भंडारे में प्रसाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

07 सीकेटीपी-10-भंडारे में प्रसाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

07 सीकेटीपी-10-भंडारे में प्रसाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

07 सीकेटीपी-10-भंडारे में प्रसाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

07 सीकेटीपी-10-भंडारे में प्रसाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

07 सीकेटीपी-10-भंडारे में प्रसाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें