फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की हत्या पर कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Mon, 15 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपचंद्र, हमीरपुर के अशोक अहिरवार की निर्मम हत्या और लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज पर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


सोमवार को कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की गई। इसके बाद कचहरी से जुलूस निकालकर सदर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिसमें मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, परिवार की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने और न्यायालय परिसर में कार्यरत अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुदृढ़ औेेेर सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस मौके पर सुशील कुमार मिश्र, आलोक द्विवेदी, सीताराम सिंह, अमित यादव, लखन लाल, भारत भूषण शुक्ला, विकास, सचिन, हेमराज सिंह, विनीत, सीपी गुप्ता, अनूप गुप्ता व अभिलाष मिश्रा सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें