भाजपा की विकास संकल्प एवं सदस्यता अभियान यात्रा रविवार को तिरहार क्षेत्र पहुंची।
यात्रा के संयोजक सदस्य राष्ट्रीय परिषद भाजपा चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि अर्की, बरद्वारा, बेराउर, तीरधुमाई गंगू, चिल्ली विलास में लोगों ने पार्टी की नीतियों को लेकर भारी उत्साह दिखाया है।
मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ओमनारायण गर्ग, शिवभजन प्रजापति, रामसूरत निषाद, राजाजीत निषाद शिवाकांत पांडे आदि मौजूद रहे