फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जल संकट से सीतापुर और तुलसी नगर में लोग बेहाल, प्रदर्शन

Mon, 20 Apr 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
19 सीकेटीपी-06-जल संस्थान के बाहर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर क्षेत्र के चौगलिया बाजार बस्ती समेत आसपास के इलाकों में 16 अप्रैल से पेयजल आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के बीच करीब सात हजार की आबादी पानी के लिए जूझ रही है। कर्वी नगर के तुलसी नगर में भी 18 अप्रैल से बिजली गुल होने से पानी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन




लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर चलना पड़ रहा है। जिले में तापमान 42 डिग्री के पार है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। जल संस्थान के अधिकारी और टंकी ऑपरेटर फोन नहीं उठाते, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।



नाराज ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। सभासद विनीत पयासी ने बताया कि बिजली की खराब स्थिति से पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं।
विज्ञापन




अधिकारियों की प्रतिक्रिया

सभासद सुनील कुमार ने बताया कि जेई से बात करने पर केवल आश्वासन मिला। तीन दिन बाद भी हालात नहीं सुधरे और अधिकारियों के फोन बंद हैं। सीतापुर निवासी मुन्ना लाल सोनकर ने भी तीन दिनों से पानी न आने की शिकायत की। जल संस्थान के एक्सईएन फरहत हुसैन ने बिजली कटौती को पानी स्टोर न होने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि टंकी भरने में आठ घंटे लगते हैं, पानी स्टोर होने पर ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें