फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूटधाम मंडल में पेंशन अदालत चार मई को

Mon, 13 Apr 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल में पेंशनरों के लंबित लाभों के निस्तारण के लिए चार मई को मंडलीय पेंशन अदालत आयोजित होगी। यह अदालत आयुक्त कार्यालय बांदा में पूर्वाह्न ग्यारह बजे से लगेगी, जिसकी अध्यक्षता आयुक्त अजीत कुमार करेंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि इसमें चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर व महोबा के पेंशनरों के लंबित मामलों का निपटारा होगा। पेंशन, उपादान और पेंशन पुनरीक्षण जैसे लाभों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जनपद चित्रकूट के राजकीय कार्यालयों और बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल के सेवानिवृत्त कार्मिक व शिक्षक तथा उनके आश्रित भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में तीन प्रतियों में अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा कार्यालय में मंगलवार की शाम चार बजे तक जमा किए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें